Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

युवाओं तक सकारात्मक कार्य पहुंचाये मीडिया, ताकि उनमें उत्साह और आशा बढ़े : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में आयोजित मनोरमा न्यूज़ न्यूज़मेकर अवॉर्ड-2024 समारोह में पर्यटन तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी को सम्मानित किया।

16 Nov 2025

युवाओं तक सकारात्मक कार्य पहुंचाये मीडिया, ताकि उनमें उत्साह और आशा बढ़े : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि मीडिया का कर्तव्य है कि वह देश में हो रहे सकारात्मक कार्यों को युवाओं तक पहुंचाए, ताकि उनमें उत्साह और आशा का वातावरण बने। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य उन लोगों को आवाज देना है, जिनकी आवाज समाज में कम सुनी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया नशीले पदार्थों से मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, क्योंकि वह जनजागरूकता बढ़ाता है और जिम्मेदार सार्वजनिक विमर्श को बढ़ावा देता है।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में आयोजित मनोरमा न्यूज़ न्यूज़मेकर अवॉर्ड-2024 समारोह में पर्यटन तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सिनेमा और राजनीति अलग संसार हैं और दोनों में समान अनिश्चितता है। उन्होंने गोपी की दोनों क्षेत्रों में निरंतरता और सफलता की प्रशंसा की।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मनोरमा समूह ने सत्य, भाषा और संस्कृति के प्रति अपने निरंतर समर्पण के कारण पीढ़ियों से जनता का विश्वास और सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि समूह ने मलयालम साहित्य और मीडिया जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने के उसके प्रयास उल्लेखनीय हैं।

उल्लेखनीय है कि मनोरमा न्यूज़ न्यूज़मेकर अवॉर्ड प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युवाओं तक सकारात्मक कार्य पहुंचाये मीडिया, ताकि उनमें उत्साह
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में आयोजित मनोरमा न्यूज़ न्यूज़मेकर अवॉर्ड-2024 समारोह में पर्यटन तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News