Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक में तीन प्रस्तावों पर मुहर, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनसे नई सरकार के गठन होने तक राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया है। इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार ने सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक की। बैठक में मंत्रीमंडल को भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ।

17 Nov 2025

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक में तीन प्रस्तावों पर मुहर, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

पटना, 17 नवंबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक हुई, जिसमें तीन प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया।

नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनसे नई सरकार के गठन होने तक राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया है। इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार ने सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक की। बैठक में मंत्रीमंडल को भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ।

इससे पहले नीतीश कुमार की आज संपन्न आखिरी कैबिनेट बैठक में कुल तीन प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल तीन प्रस्ताव पास हुए। पहले प्रस्ताव के तहत, मंत्रिमंडल ने 19 नवंबर से वर्तमान विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की है। दूसरे प्रस्ताव में पूरे कार्यकाल के दौरान बिहार के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया। तीसरे प्रस्ताव में मंत्रिपरिषद ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिले भारी बहुमत के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और आभार व्यक्त किया।

सूत्रों के मुताबिक 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार बतौर मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। उनके साथ-साथ 31 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में होगा और इस कार्यक्रम में राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक में तीन प्रस्तावों पर मुहर, मुख्
नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनसे नई सरकार के गठन होने तक राज्य का कार्यवाहक म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News