Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गुजरात के सूरत के हीरा कारोबारी के पुत्र जश महेता 23 नवंबर को लेंगे जैन संन्यास की दीक्षा

जश महेता की जैन संन्यास की दीक्षा का कार्यक्रम 23 नवंबर को सूरत के पाल क्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। वे भक्तियोगाचार्य आचार्य भगवंत यशोविजयसूरी महाराज साहेब की निश्रा में दीक्षा ग्रहण कर संयम मार्ग पर अग्रसर होंगे।

17 Nov 2025

गुजरात के सूरत के हीरा कारोबारी के पुत्र जश महेता 23 नवंबर को लेंगे जैन संन्यास की दीक्षा

गुजरात। गुजरात के हीरानगरी सूरत के जाने-माने हीरा उद्योगपति जतीन महेता के 18 वर्षीय पुत्र जश महेता ने दुनिया के सारे भौतिक सुखों को त्यागकर संयम के कठिन मार्ग पर चलने का फैसला किया है। इस तरह से यहां वैराग्य और त्याग की एक अनोखी कहानी सामने आई है।

जश महेता की जैन संन्यास की दीक्षा का कार्यक्रम 23 नवंबर को सूरत के पाल क्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। वे भक्तियोगाचार्य आचार्य भगवंत यशोविजयसूरी महाराज साहेब की निश्रा में दीक्षा ग्रहण कर संयम मार्ग पर अग्रसर होंगे।

हीरों से प्रेम, महंगे आईफोन और क्रिकेट का शौकीन युवक

18 वर्षीय जश महेता का जीवन बचपन से ही हर तरह की सुविधा से भरपूर रहा। पिता हीरा उद्योग के बड़े कारोबारी होने के कारण जश के हर शौक पूरे किए जाते थे। उसे—महंगे ब्रांडेड चश्मे,लैंडेस्ट आईफोन और क्रिकेट खेलने का बेहद शौक था। लेकिन उसका सबसे बड़ा लगाव था असली डायमंड ज्वेलरी और लक्जरी डायमंड वॉच पहनने का। जश के पास सवा दो लाख की डायमंड वॉच थी और वह डायमंड–गोल्ड की चेन व अन्य दागिने भी पहनता था।

जो मेरे साथ नहीं आने वाला, उसका मोह क्यों? : जश महेता

अपने निर्णय पर जश ने कहा, “हाँ, मुझे लक्सरी वॉच और ज्वेलरी बहुत पसंद थी। लेकिन एक दिन मन में विचार आया—ये सब मेरे साथ कब तक रहेगा?

अंत में तो सब यहीं छोड़कर जाना है। जो चीज़ें हमेशा साथ नहीं आने वाली, उनके प्रति इतना मोह कैसा?” जश के इस विचार ने पूरे परिवार और समुदाय को आश्चर्य में डाल दिया है। एक ऐसे शहर से वैराग्य का मार्ग चुनना, जो पूरी दुनिया में हीरों की चमक के लिए जाना जाता है, अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुजरात के सूरत के हीरा कारोबारी के पुत्र जश महेता 23 नवंबर क
जश महेता की जैन संन्यास की दीक्षा का कार्यक्रम 23 नवंबर को सूरत के पाल क्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। वे भक्तियोगाचार्य आचार्य भगवंत यशोविजयसूरी महा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News