Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फेमा मामले में पूछताछ के लिए अनिल अंबानी दूसरी बार भी ईडी के समक्ष नहीं हुए पेश

अनिल अंबानी ने पहली बार 14 नवंबर को समन पर पेश न होकर ईडी को बताया था कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या रिकॉर्डेड बयान के जरिए पूछताछ में शामिल होने को तैयार हैं। ईडी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और सोमवार को पेश होने के लिए नया समन जारी किया था।

17 Nov 2025

फेमा मामले में पूछताछ के लिए अनिल अंबानी दूसरी बार भी ईडी के समक्ष नहीं हुए पेश

नई दिल्‍ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष सोमवार को दूसरी बार पेश होने से इनकार कर दिया। यह जांच जयपुर-रींगस राजमार्ग परियोजना से संबंधित है।

अनिल अंबानी ने पहली बार 14 नवंबर को समन पर पेश न होकर ईडी को बताया था कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या रिकॉर्डेड बयान के जरिए पूछताछ में शामिल होने को तैयार हैं। ईडी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और सोमवार को पेश होने के लिए नया समन जारी किया था। अब दूसरी बार भी वे ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने बताया कि अनिल डी. अंबानी ने वर्चुअल उपस्थिति या रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेशकश की है।

ईडी ने कुछ कथित हवाला डीलर सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिसके बाद उन्होंने (66) वर्षीय अनिल अंबानी को पूछताछ करने के तलब किया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि सूरत स्थित फर्जी कंपनियों के माध्यम से धन दुबई पहुंचाया गया। इससे 600 करोड़ रुपये से अधिक के व्यापक अंतरराष्ट्रीय हवाला नेटवर्क का पता चला है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले जारी एक बयान में कहा था कि हाल ही में धनशोधन निरोधक कानून के तहत अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों की 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्‍त की गई है। ईडी ने कहा था कि आर-इंफ्रा के खिलाफ (फेमा के तहत की गई) तलाशी कार्रवाई में पाया गया कि राजमार्ग परियोजना में कथित तौर पर 40 करोड़ रुपये की 'हेराफेरी' की गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फेमा मामले में पूछताछ के लिए अनिल अंबानी दूसरी बार भी ईडी के
अनिल अंबानी ने पहली बार 14 नवंबर को समन पर पेश न होकर ईडी को बताया था कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या रिकॉर्डेड बयान के जरिए पूछताछ में शामिल होने को तैयार हैं। ई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News