Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आगरपाड़ा बंद फ्लैट से वृद्ध का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी

जिले के अगरपाड़ा नॉर्थ स्टेशन रोड इलाके में सोमवार शाम एक बंद फ्लैट से एक वृद्ध व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

18 Nov 2025

आगरपाड़ा बंद फ्लैट से वृद्ध का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी

जिले के अगरपाड़ा नॉर्थ स्टेशन रोड इलाके में सोमवार शाम एक बंद फ्लैट से एक वृद्ध व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय प्रशांत दत्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशांत दत्ता कई वर्षों से पनीहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 8 में स्थित इस फ्लैट में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और बेटी अन्यत्र रहती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार दोपहर से ही फ्लैट से तेज दुर्गंध आने लगी। साथ ही, फ्लैट अंदर से बंद था, जिससे पड़ोसियों की शंका बढ़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर खड़दह थाने की पुलिस पहुंची और फ्लैट का दरवाज़ा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर कमरे में वृद्ध का शव पड़ा मिला। पुलिस का अनुमान है कि उनकी मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी थी।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, वृद्ध कई दिनों से बीमार चल रहे थे और बीमारी के कारण उनकी प्राकृतिक मृत्यु हुई होगी, लेकिन पुलिस सभी संभावनाओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार वृद्ध को कई दिनों से बाहर आते नहीं देखा गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आगरपाड़ा बंद फ्लैट से वृद्ध का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसन
जिले के अगरपाड़ा नॉर्थ स्टेशन रोड इलाके में सोमवार शाम एक बंद फ्लैट से एक वृद्ध व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News