Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ जारी, एक कराेड़ के इनामी नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी ढेर

। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई, जिसमें छह नक्सली मारे गए हैं, इसी मुठभेड़ में एक कराेड़ के ईनामी नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा ओर हिड़मा की पत्नी भी मारी गई है।

18 Nov 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ जारी, एक कराेड़ के इनामी नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी ढेर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में पर आज मंगलवार सुबह से ही दो अलग-अलग स्थानाें में मुठभेड़ चल रही हैं। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई, जिसमें छह नक्सली मारे गए हैं, इसी मुठभेड़ में एक कराेड़ के ईनामी नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा ओर हिड़मा की पत्नी भी मारी गई है। उसकी तस्वीर भी सामने आई है। दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चल रही है। 18 नवंबर की सुबह हुई इस गोलीबारी में कई नक्सली घायल हुए हैं। सुरक्षा बल अभी भी मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इन मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र से एक बेहद अहम सूचना सामने आ रही है। आधिकारिक पुष्टि और औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा है, लेेकिन शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह कदम वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन में देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन सकता है।

आईजी सुंदरराज पी. के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हाे गई। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि एक करोड़ का इनामी माड़वी हिड़मा सुकमा के पूवर्ती गांव का निवासी था। वह बचपन से ही नक्सल संगठन में चला गया था। इसकी बनाई हुई याेजना से नक्सल संगठन को बड़ी सफलताएं भी मिली थीं। पहले एरिया कमेटी, डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) और फिर डीकेएसजेडसी (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) कैडर में रहा। वह नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 का कमांडर भी था। उसके छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में मारे जाने की पुख्ता सूचना उसके फाेटाे के साथ मिली है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ जारी, एक कराेड़ के इनामी नक्स
। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई, जिसमें छह नक्सली मारे गए हैं, इसी मुठभेड़ में एक कराेड़ के ईनामी नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा ओर हिड़मा की पत्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News