Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे, दूसरे टेस्ट में खेलना अभी अनिश्चित

शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें तीन गेंद खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। इसके बाद उनकी जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और तीसरे दिन बीसीसीआई ने घोषणा की कि गिल अब इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।

19 Nov 2025

शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे, दूसरे टेस्ट में खेलना अभी अनिश्चित

नई दिल्ली। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। गिल ने उपचार का ठीक तरह से रिस्पॉन्स दिया है और वह आज टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। हालांकि, 22 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।

शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें तीन गेंद खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। इसके बाद उनकी जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और तीसरे दिन बीसीसीआई ने घोषणा की कि गिल अब इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।

गिल को मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया था और अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज़ में पुष्टि की कि शुभमन गिल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं और 19 नवंबर 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। वहां भी उन पर मेडिकल टीम की नजर बनी रहेगी और दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता का फैसला आगे की जांच के बाद किया जाएगा।

गौरतलब है कि अक्टूबर, 2024 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट भी गिल गर्दन में ऐंठन (नेक्स स्पैज़्म) की वजह से नहीं खेल पाए थे। आईपीएल 2025 से लगातार क्रिकेट खेल रहे शुभमन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद सीधे कोलकाता पहुंचे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे, दूसरे टेस्ट में खेलना
शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें तीन गेंद खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News