Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाया गया, एनआईए ने किया गिरफ्तार

एनआईए ने बताया कि अनमोल बिश्नोई साल 2022 से फरार था और एनआईए द्वारा जांचे जा रहे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क का 19वां आरोपित है जिसे गिरफ्तार किया गया है।

19 Nov 2025

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाया गया, एनआईए ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और उसके करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कराया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एनआईए ने बताया कि अनमोल बिश्नोई साल 2022 से फरार था और एनआईए द्वारा जांचे जा रहे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क का 19वां आरोपित है जिसे गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने मार्च 2023 में दायर अपनी चार्जशीट में बताया था कि अनमोल ने साल 2020 से 2023 के बीच अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई और नामित आतंकी गोल्डी बराड़ की विभिन्न आतंकी गतिविधियों में सक्रिय मदद की थी।

जांच में सामने आया है कि अनमोल बिश्नोई अमेरिका में रहते हुए भी बिश्नोई गैंग के सहयोगियों के साथ मिलकर गिरोह के आतंक नेटवर्क को संचालित करता रहा और भारत में आतंकी गतिविधियां करवाता रहा। उसने गैंग के शूटरों व ज़मीनी गुर्गों को पनाह दी और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था। वह विदेश में बैठकर अन्य गैंगस्टरों की मदद से भारत में रंगदारी वसूली में भी शामिल था।

एनआईए अभी इस मामले (आरसी 39/2022/एनआईए/डीएलआई) की जांच कर रही है, जिसमें एजेंसी का उद्देश्य आतंकियों, गैंगस्टरों और हथियार तस्करों के गठजोड़ को खत्म करना और उनके नेटवर्क व फंडिंग चैनलों को ध्वस्त करना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाया गया, एनआईए ने कि
एनआईए ने बताया कि अनमोल बिश्नोई साल 2022 से फरार था और एनआईए द्वारा जांचे जा रहे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क का 19वां आरोपित है जिसे गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News