Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल के एसआईआर कैंप में हंगामा, सांसद के सामने फेंके गए जूते

घटना सिउड़ी–2 नंबर ब्लॉक के कोमा ग्राम पंचायत के गांगटे गांव में हुई, जहां एसआईआर को लेकर एक बैठक की गई थी। आरोप है कि बैठक के दौरान तृणमूल के क्षेत्रीय अध्यक्ष बलराम बागदी के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

20 Nov 2025

 तृणमूल के एसआईआर कैंप में हंगामा, सांसद के सामने फेंके गए जूते

बीरभूम। राज्यभर में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया जारी है और आम लोगों की सुविधा के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से जिलों में एसआईआर कैंप खोले गए हैं। लेकिन गुरुवार को सिउड़ी में आयोजित एक ऐसे ही कैंप में भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि सांसद शताब्दी रॉय की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए और हाथापाई की नौबत आ गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जूते तक फेंके गए, जिनमें से एक सांसद की गाड़ी पर आकर गिरा।

घटना सिउड़ी–2 नंबर ब्लॉक के कोमा ग्राम पंचायत के गांगटे गांव में हुई, जहां एसआईआर को लेकर एक बैठक की गई थी। आरोप है कि बैठक के दौरान तृणमूल के क्षेत्रीय अध्यक्ष बलराम बागदी के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। विरोध बढ़ते ही माहौल गरम हो गया और यह विवाद तृणमूल के ही दो गुटों के बीच मारपीट में बदल गया।

स्थिति संभालने के लिए सांसद शताब्दी रॉय ने बलराम बागदी को अपनी गाड़ी में बैठाकर स्थल से हटाने की कोशिश की, लेकिन इससे भीड़ और उग्र हो गई। कुछ लोग लाठी–डंडे और बांस लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े और अफरा–तफरी के बीच जूते फेंके गए। देखते ही देखते इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

हालांकि सांसद शताब्दी रॉय ने दावा किया कि इस अराजकता के पीछे तृणमूल नहीं, बल्कि भाजपा और माकपा के समर्थक हैं। उनके अनुसार, विपक्षी दलों के कार्यकर्ता ही उस दिन बवाल करने आए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस घटना का चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि सिउड़ी–2 नंबर ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष नुरुल इस्लाम जिला सभाधिपति काज़ल शेख के करीबी माने जाते हैं, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष बलराम बागदी तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल के खेमे से जुड़े रहे हैं। पिछले कई वर्षों में इन दोनों गुटों के बीच कई बार संघर्ष और टकराव की घटनाएं सामने आती रही हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल के एसआईआर कैंप में हंगामा, सांसद के सामने फेंके गए ज
घटना सिउड़ी–2 नंबर ब्लॉक के कोमा ग्राम पंचायत के गांगटे गांव में हुई, जहां एसआईआर को लेकर एक बैठक की गई थी। आरोप है कि बैठक के दौरान तृणमूल के क्षेत्रीय अध्यक्ष





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News