Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तेजस फाइटर जेट क्रैश, दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, पायलट की मौत

तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में जैसलमेर में भी तेजस ऐक्सिडेंट का शिकार हो गया था।

21 Nov 2025

तेजस फाइटर जेट क्रैश, दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, पायलट की मौत

तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश हो गया है। भारतीय लड़ाकू विमान के साथ यह हादसा दुबई के स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट अपने करतब दिखा रहा था। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पायलट को कूदते हुए नहीं देखा गया। वहीं एयरफोर्स ने एक ट्वीट में बताया है कि पायलट की इस दुखद हादसे में मौत हो चुकी है। वीडियो में दिखता है कि तेजस फाइटर जेट अचानक ही नीचे की ओर आता है और फिर संभलता नहीं दिखता। क्रैश होने के बाद आसमान काले धुंए से भर जाता है और आग की भीषण लपटें उठती दिखती हैं। तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में जैसलमेर में भी तेजस ऐक्सिडेंट का शिकार हो गया था।

दुबई एयर शो में भारत की ओर से भी कई लड़ाकू विमानों को यहां उतारा गया था, जिनमें से एक तेजस फाइटर जेट भी था। इस हादसे ने तेजस फाइटर जेट को लेकर भारत की उम्मीदों को झटका दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत की ओर से इस फाइटर जेट के निर्यात की भी कोशिशें की जा रही हैं। अमेरिका समेत कई देश इसे खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाते रहे हैं। इसे भारतीय रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड की ओर से तैयार किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि क्रैश होने से पहले तेजस फाइटर जेट एक मील की दूरी तक नीचे की दिशा में उतरता दिखा।

एयरफोर्स ने ट्वीट करके क्या जानकारी दी
इस घटना की जानकारी देते हुए एयरफोर्स ने भी एक ट्वीट किया है। एयरफोर्स ने बताया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में पायलट की मौत हो गई है। वायुसेना ने कहा कि हादसे में पायलट की जान चली गई है और हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। इस हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है ताकि पता चल सके कि घटना के क्या कारण रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेजस फाइटर जेट क्रैश, दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, पायलट की म
तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में जैसलमेर में भी तेजस ऐक्सिडेंट का शिकार हो गया था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News