Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर तृणमूल प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर सहमति जताई

आयोग की ओर से यह पत्र ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर भेजा गया है, जिसमें बताया गया है कि तृणमूल ने आयोग से मुलाकात का समय मांगा था और उसी अनुरोध पर आयोग ने औपचारिक तौर पर सहमति जताई है।

25 Nov 2025

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर तृणमूल प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर सहमति जताई

कोलकाता। चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से मांगे गए समय के आधार पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र भेजकर सूचित किया है कि आयोग तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने को तैयार है।

आयोग की ओर से यह पत्र ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर भेजा गया है, जिसमें बताया गया है कि तृणमूल ने आयोग से मुलाकात का समय मांगा था और उसी अनुरोध पर आयोग ने औपचारिक तौर पर सहमति जताई है।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा नेता डेरेक ओब्रायन की ओर से आयोग को प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक का अनुरोध भेजा गया था, जिसके जवाब में आयोग ने अपने पत्र में लिखा है कि वह हमेशा सभी राजनीतिक दलों से रचनात्मक संवाद के लिए तैयार रहता है। इसी आधार पर तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधियों से मुलाकात की तारीख तय की गई है।

आयोग ने शुक्रवार, 28 नवंबर सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित मुख्यालय में बैठक रखने का प्रस्ताव दिया है और तृणमूल से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के नाम भेजने को भी कहा है।

दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाल के दिनों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनपिक्षण (एसआईआर) को लेकर लगातार आपत्ति जता रही हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भेजे पत्र में एसआईआर प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि यह प्रक्रिया बिना योजना के शुरू कर दी गई है, जिसके चलते कई बीएलओ अस्वस्थ हो रहे हैं और तीन बीएलओ की मृत्यु के मामले सामने आए हैं। उन्होंने इन घटनाओं का हवाला देते हुए कहा है कि अत्यधिक कार्यभार की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई है।

सोमवार को लिखे पत्र में ममता बनर्जी ने आयोग की ओर से लिए गए दो निर्णयों पर और सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या आयोग किसी विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहा है? उनका आरोप है कि राज्य के लिए एक हजार डाटा एंट्री ऑपरेटर और पचास सॉफ्टवेयर डेवलपर नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया गया है, जबकि जिला स्तर पर पहले से कर्मचारी मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग निजी स्वामित्व वाली इमारतों को मतदान केंद्र बनाने की योजना पर विचार कर रहा है, जिससे कई नए संदेह पैदा हो रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर तृणमूल प्रतिनिधिमंडल
आयोग की ओर से यह पत्र ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर भेजा गया है, जिसमें बताया गया है कि तृणमूल ने आयोग से मुलाकात का समय मांगा था और उसी अनुरोध पर आयोग न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News