Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संविधान दिवस पर ममता बनर्जी ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सतत संघर्ष का आह्वान किया

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र संकट में है, धर्मनिरपेक्षता असुरक्षित स्थिति में है और संघीय ढांचा कमजोर करने की कोशिशों का सामना कर रहा है, ऐसे में संविधान की अमूल्य मार्गदर्शिका की रक्षा करना बेहद जरूरी है।

26 Nov 2025

संविधान दिवस पर ममता बनर्जी ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सतत संघर्ष का आह्वान किया

कोलकाता। संविधान दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने देश में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और संघीय ढांचे पर मंडरा रहे खतरे को रेखांकित करते हुए इन्हें बचाने के लिए सतत संघर्ष का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र संकट में है, धर्मनिरपेक्षता असुरक्षित स्थिति में है और संघीय ढांचा कमजोर करने की कोशिशों का सामना कर रहा है, ऐसे में संविधान की अमूल्य मार्गदर्शिका की रक्षा करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर हर नागरिक को भारतीय संविधान में निहित मूल लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहिए तथा उन पवित्र सिद्धांतों की सतर्कता से रक्षा करनी चाहिए जो भारत को एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित और संचालित करते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय संविधान देश की रीढ़ है, जो विविध भाषाओं, संस्कृतियों और समुदायों को एकीकृत संघीय ढांचे में पिरोता है।

अपने संदेश में उन्होंने संविधान निर्माताओं को भी नमन किया और विशेष रूप से डॉ. बीआर अम्बेडकर तथा संविधान सभा के बंगाल से जुड़े सदस्यों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा लाेकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी संविधान को देश के नागरिकाें से किया गया पवित्र वादा बताया। उन्होंने कहा कि जब तक संविधान सुरक्षित है, तब तक हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं और किसी भी हमले से संविधान की रक्षा के लिए वह सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संविधान दिवस पर ममता बनर्जी ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सत
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र संकट में है, धर्मनिरपेक्षता असुरक्षित स्थिति में है और संघीय ढांचा कमजोर करने की को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News