Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसआईआर के पीछे एनआरसी ही वास्तविक मकसद : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने सुबह साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिए अपने संदेश में लिखा कि जब लोकतंत्र खतरे में हो, धर्मनिरपेक्षता संकटग्रस्त स्थिति में पहुंच जाए और संघवाद को कमजोर किया जाए, तब संविधान की दी हुई मार्गदर्शना की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी बन जाती है।

26 Nov 2025

एसआईआर के पीछे एनआरसी ही वास्तविक मकसद : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का असली उद्देश्य एनआरसी लागू करना है। रेड रोड पर संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद लोगों की नागरिकता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सुबह साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिए अपने संदेश में लिखा कि जब लोकतंत्र खतरे में हो, धर्मनिरपेक्षता संकटग्रस्त स्थिति में पहुंच जाए और संघवाद को कमजोर किया जाए, तब संविधान की दी हुई मार्गदर्शना की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी बन जाती है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश की रीढ़ है, जो संस्कृति, भाषा और समुदायों की विविधता को एक सूत्र में पिरोता है।

उन्होंने संविधान दिवस पर महान संविधान और उसके निर्माताओं, विशेषकर डॉ. आंबेडकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने संविधान सभा में बंगाल से शामिल रहे सदस्यों को भी स्मरण किया, जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर के पीछे एनआरसी ही वास्तविक मकसद : ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ने सुबह साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिए अपने संदेश में लिखा कि जब लोकतंत्र खतरे में हो, धर्मनिरपेक्षता संकटग्रस्त स्थिति में पहुंच जाए और संघवाद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News