Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हावड़ा में तृणमूल ग्राम प्रधान पर फायरिंग, सहयोगी समेत घायल

हमले में घायल पंचायत प्रधान की पहचान देबब्रत मंडल उर्फ बाबू मंडल के रूप में हुई है, जबकि उनके सहयोगी का नाम अनुपम राणा बताया गया है। दोनों को गंभीर हालत में एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने खासकर मंडल की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया है।

28 Nov 2025

हावड़ा में तृणमूल ग्राम प्रधान पर फायरिंग, सहयोगी समेत घायल

कोलकाता। कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के सपूइपाड़ा इलाके में गुरुवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के एक ग्राम पंचायत प्रधान और उनके सहयोगी को सरेआम सड़क पर गोली मार दी गई। घटना से इलाके में भारी दहशत फैल गई है।

हमले में घायल पंचायत प्रधान की पहचान देबब्रत मंडल उर्फ बाबू मंडल के रूप में हुई है, जबकि उनके सहयोगी का नाम अनुपम राणा बताया गया है। दोनों को गंभीर हालत में एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने खासकर मंडल की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडल और राणा गुरुवार देर रात एक विवाह समारोह से मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे। बाइक राणा चला रहे थे, जबकि मंडल पीछे बैठे थे। रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने बाइक को रोक लिया और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

पहली गोली राणा को लगी, जिससे दोनों मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावरों ने छह–सात राउंड और फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर शुक्रवार सुबह उन्हें एसएसकेएम अस्पताल रेफर किया गया। सूत्रों के अनुसार, मंडल को कंधे और पेट में गोली लगी है।

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है। स्थानीय टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि “भाजपा समर्थित बदमाशों” ने हमला किया है। वहीं भाजपा ने इसे तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे “तीखे गुटबाज़ी” का नतीजा बताया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस राजनीतिक रंजिश और व्यक्तिगत दुश्मनी—दोनों कोणों से जांच कर रही है। हमलावर अब तक फरार हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडल क्षेत्र के प्रभावशाली नेता थे, जिसकी वजह से उनकी कई लोगों से दुश्मनी हो गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा में तृणमूल ग्राम प्रधान पर फायरिंग, सहयोगी समेत घायल
हमले में घायल पंचायत प्रधान की पहचान देबब्रत मंडल उर्फ बाबू मंडल के रूप में हुई है, जबकि उनके सहयोगी का नाम अनुपम राणा बताया गया है। दोनों को गंभीर हालत में एसए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News