Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सॉल्टलेक के दत्ताबाद में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी

गोविंद, कूचबिहार के तृणमूल कांग्रेस के नेता सजल सरकार का गाड़ी चालक था और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि वह सजल का बेहद भरोसेमंद था। उसका घर कूचबिहार के ब्लॉक दो के काकड़िबाड़ी इलाके में है। इस गिरफ्तारी के साथ ही स्वपन कामिल्या हत्या मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

28 Nov 2025

सॉल्टलेक के दत्ताबाद में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी

कोलकाता। सॉल्टलेक के दत्ताबाद में स्वर्ण व्यवसायी स्वपन कामिल्या की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। असम के गुवाहाटी से पकड़े गए आरोपित का नाम गोविंद सरकार है। शुक्रवार को उसे तूफानगंज महकुमा दायरा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस विधाननगर के लिए रवाना हो रही है। बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शुक्रवार दोपहर जारी बयान में बताया गया है कि स्वपन कामिल्या की हत्या के समय गोविंद मौके पर मौजूद था।

गोविंद, कूचबिहार के तृणमूल कांग्रेस के नेता सजल सरकार का गाड़ी चालक था और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि वह सजल का बेहद भरोसेमंद था। उसका घर कूचबिहार के ब्लॉक दो के काकड़िबाड़ी इलाके में है। इस गिरफ्तारी के साथ ही स्वपन कामिल्या हत्या मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

घटना 28 अक्टूबर को सामने आई थी जब स्वपन कामिल्या के अपहरण का आरोप लगा। आरोप है कि राजगंज के बीडीओ प्रशांत वर्मन के उत्तर बंगाल स्थित घर से चोरी हुए सोने को स्वपन ने खरीदा था। इसी शक में प्रशांत और उसके साथियों ने स्वपन का अपहरण कर उसे न्यूटाउन के एबी ब्लॉक के 67 नंबर घर में ले जाकर बुरी तरह पीटा। अगले दिन यानी 29 अक्टूबर को स्वपन का शव बागजोला नहर किनारे यात्रागाछी से बरामद हुआ।

मृतक के परिवार ने 31 अक्टूबर को बीडीओ प्रशांत वर्मन तथा उसके साथियों के खिलाफ विधननगर दक्षिण थाने में अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया था। इससे पहले पुलिस बीडीओ के गाड़ी चालक राजू धाली और उत्तर बंगाल के ठेकेदार तुफान थापा को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच अब विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के गुप्तचर विभाग द्वारा की जा रही है।

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के संबंध में पुलिस पहले ही सजल सरकार और उसके गाड़ी चालक विवेकानंद सरकार को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि प्रशांत बर्मन को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सॉल्टलेक के दत्ताबाद में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या मामले में
गोविंद, कूचबिहार के तृणमूल कांग्रेस के नेता सजल सरकार का गाड़ी चालक था और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि वह सजल का बेहद भरोसेमंद था। उसका घर कूचबिहार के ब्लॉक दो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News