Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अगले दो साल में विश्वस्तरीय बनेगा न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन : राजू बिष्ट

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पूरी तरह तैयार हो जाएगा। जबकि 2027, मार्च तक विश्वस्तरीय स्टेशन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निर्माण कार्य का 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

28 Nov 2025

अगले दो साल में विश्वस्तरीय बनेगा न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन : राजू बिष्ट

सिलीगुड़ी। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। जो 2027 तक पूरा हो जाएगा। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट शुक्रवार को कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ डाबग्राम-फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी, डीआरएम सहित कई रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान राजू बिष्ट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2026, मार्च तक यात्रियों के आने-जाने के लिए

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पूरी तरह तैयार हो जाएगा। जबकि 2027, मार्च तक विश्वस्तरीय स्टेशन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निर्माण कार्य का 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। बिष्ट ने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए शुरुआत में 334 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे लेकिन स्टेशन के विद्युतीकरण और अन्य अवसंरचना के कारण लागत बढ़कर पांच सौ करोड़ तक जाने की उम्मीद है। सिर्फ न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन ही नहीं, बल्कि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के लिए भी नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। उसके पूरे ढांचे में भी सुधार किया जाएगा। वर्तमान समय में करीब 60 हजार यात्री एनजेपी स्टेशन से आवाजाही करते हैं। स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। सांसद ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अगले दो साल में विश्वस्तरीय बनेगा न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन : र
न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पूरी तरह तैयार हो जाएगा। जबकि 2027, मार्च तक विश्वस्तरीय स्टेशन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निर्माण कार्य का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News