Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

.पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव मिलने से सनसनी, हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत युवक का नाम सुमन मंडल है। वह बांकुड़ा के इंदस इलाके का रहने वाला था और एक निजी बैंक में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, सुमन 2021 से 2023 तक इंदस मंडल 4 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे।

29 Nov 2025

.पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव मिलने से सनसनी, हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

बांकुड़ा। बांकुड़ा के मिल मोड इलाके में एक आलू के खेत से शनिवार को एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटनास्थल से खून से सने हथियार भी पुलिस ने जब्त किए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत युवक का नाम सुमन मंडल है। वह बांकुड़ा के इंदस इलाके का रहने वाला था और एक निजी बैंक में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, सुमन 2021 से 2023 तक इंदस मंडल 4 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सुमन ओंदा से बाइक पर घर लौट रहे थे। आरोप है कि उनकी प्रेमिका का पति रामप्रसाद राय, अपने तीन साथियों के साथ पहले से ही घात लगाए बैठा था। जैसे ही सुमन मिल मोड़ के पास पहुंचे, उन पर हमला कर दिया गया। जान बचाने के लिए सुमन बाइक छोड़कर अलू के खेत की ओर भागे, लेकिन कुछ दूरी पर ही उन पर पीछे से चाकू से वार किया गया। इसके बाद उन पर कई बार धारदार हथियारों से हमला किया गया। ठंडी रात होने के कारण किसी को भी घटना का पता नहीं चला।

सुबह स्थानीय लोगों ने खेत में खून देखकर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से सुमन का हेलमेट, बैग और अन्य सामान भी बरामद किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विवाहेतर संबंध इस हत्या की मुख्य वजह है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुमन का पड़ोस की गांव की एक विवाहित महिला से संबंध था। जब यह बात सामने आई, तो महिला के पति रामप्रसाद ने सुमन को कई बार चेतावनी दी थी। आरोप है कि चेतावनी के बावजूद सुमन संबंध खत्म करने को तैयार नहीं थे। पुलिस का दावा है कि इसी वजह से यह नृशंस हत्या की योजना बनाई गई।

स्थानीय निवासी जाकिर शेख ने कहा, “सुबह बाजार जाते समय आलू के खेत में खून देखा। पास जाकर समझ आया कि बहुत बड़ा हादसा हुआ है। शरीर कांप गया।”

एक अन्य निवासी शेख आज़िज़ुल बोले, “हम सुमन को जानते थे। वह बहुत सरल स्वभाव का लड़का था।”

वहीं आयनुल मंडल ने कहा, “रात में थोड़ी आवाज सुनी थी, पर सोचा नहीं था कि इतनी भयानक घटना होगी। पूरा इलाका दहशत में है।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


.पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव मिलने से सनसनी, हत्या के आरो
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत युवक का नाम सुमन मंडल है। वह बांकुड़ा के इंदस इलाके का रहने वाला था और एक निजी बैंक में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, सुमन 2021 से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News