वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
37 वर्षीय कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह अभी तक 6 शतक लगा चुके हैं
कोहली 2023 में सचिन को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले प्लेयर बने थे। सचिन ने वनडे में 49 सेंचुरी लगाईं। 37 वर्षीय कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह अभी तक 6 शतक लगा चुके हैं। वहीं, सचिन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पांच शतक ठोके थे। कोहली ने 9 महीने बाद वनडे में शतक लगाया है। वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद नाबाद 74 रनों की पारी खेली थी।
रांची वनडे में टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल (18) चौथे ओवर में नंद्रे बर्गर का शिकार बन गए। इसके बाद, कोहली और रोहित शर्मा (57) ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप की। रोहित 22वें ओवर में लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) का बल्ला नहीं चला। कोहली ने 102 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने प्रीनेलान सुब्रायेन द्वारा डाले गए 39वें की तीसरी गेंद पर सेंचुरी कंप्लीट की। यह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000वां शतक था। कोहली 120 गेंदों में 135 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्हें बर्गर ने 43वें ओवर में रिकेल्टन को कैच कराया। कोहली ने कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की।
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।
रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने एक और ऐतिहासिक साझेदारी करते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। रोहित शर्मा ने वनडे मं लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। वहीं विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। यशस्वी 16 गेंद में 18 रन ही बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। जिससे भारतीय टीम एक मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ गई है। मार्को यान्सेन ने इस साझेदारी को तोड़कर अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए 109 गेंद में 136 रन की साझेदारी की। यह वनडे क्रिकेट में उनकी 20वीं शतकीय साझेदारी है। इस शतकीय साझेदारी के साथ रोहित-कोहली की जोड़ी अब श्रीलंका के महान बल्लेबाजों तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा की जोड़ी के साथ वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई है। वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी के नाम है, जिसने 26 बार वनडे में शतकीय साझेदारी की है।