पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी
जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर सुबह लगभग 6:15 बजे, झोरपाड़ा सीमा चौकी के जवान नियमित गश्त के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास इच्छामति नदी के किनारे संदिग्ध गतिविधि देखते हैं। उन्होंने बांग्लादेश की ओर से दो संदिग्ध तस्करों को आते हुए देखा, जो भारत की ओर झाड़ियों में छिपे अपने साथी को कुछ सौंपने की कोशिश कर रहे थे।
नदिया। पश्चिम बंगाल में भारत–बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की 194वीं बटालियन के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई में नकली भारतीय मुद्रा तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। इस दौरान 500 रुपये के कुल 616 जाली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल नकली कीमत 3,08,000 रुपये है।
जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर सुबह लगभग 6:15 बजे, झोरपाड़ा सीमा चौकी के जवान नियमित गश्त के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास इच्छामति नदी के किनारे संदिग्ध गतिविधि देखते हैं। उन्होंने बांग्लादेश की ओर से दो संदिग्ध तस्करों को आते हुए देखा, जो भारत की ओर झाड़ियों में छिपे अपने साथी को कुछ सौंपने की कोशिश कर रहे थे। स्थिति संदिग्ध लगते ही जवानों ने तुरंत अपनी टीम को सतर्क किया और घटनास्थल की ओर बढ़े।बीएसएफ जवानों के पहुंचते ही तस्कर घने जंगल और इच्छामति नदी का सहारा लेकर बांग्लादेश की ओर भाग निकले। बाद में गहन तलाशी के दौरान, जवानों को एक संदिग्ध पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें बड़ी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि सभी नोट पूरी तरह जाली थे। बरामद नकली मुद्रा को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को सौंप दिया गया है।