Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर 7 विदेशी महिलाओं को एक्सपायर वीज़ा के साथ प्रवेश करने पर रोका गया

एयरपोर्ट प्रभारी निदेशक के अनुसार, मलेशिया के 5, जबकि सिंगापुर और थाईलैंड के दो यात्री हैं। सभी थाई एयर एशिया और थाई एयरवेज विमान से गयाजी पहुंचे थे। इनके पास एक्सपायर वीजा है। सभी महिला यात्री को एयरपोर्ट में रोका गया है।

30 Nov 2025

बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर 7 विदेशी महिलाओं को एक्सपायर वीज़ा के साथ प्रवेश करने पर रोका गया

पटना/गयाजी। बिहार के गयाजी स्थित अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को 07 विदेशी महिला को एक्सपायर विजा लेकर दाखिल होने के जुर्म में एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है।

एयरपोर्ट प्रभारी निदेशक के अनुसार, मलेशिया के 5, जबकि सिंगापुर और थाईलैंड के दो यात्री हैं। सभी थाई एयर एशिया और थाई एयरवेज विमान से गयाजी पहुंचे थे। इनके पास एक्सपायर वीजा है। सभी महिला यात्री को एयरपोर्ट में रोका गया है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के द्वारा इन सभी यात्रियों को एक्सपायर वीजा के साथ पाए जाने के बाद गया एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

इमिग्रेशन काउंटर पर छानबीन के दौरान यह मामला सामने आते ही कार्रवाई की गई। माना जा रहा है कि इन सभी को वापस थाईलैंड भेजा जाएगा या फिर वैकल्पिक कार्रवाई की जाएगी।

गया हवाईअड्डे के प्रभारी निदेशक अवधेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिना वीजा या एक्सपायर वीजा के साथ पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। पिछले तीन दिनों में 19 विदेशी यात्रियों को रोका जा चुका है। ये सभी या तो बिना वीजा या फिर एक्सपायर वीजा के साथ पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि 12 कंबोडियाई यात्रियों को बीते गुरुवार को रोक दिया गया था। ये सभी विशेष चार्टड विमान से कंबोडिया से गया एयरपोर्ट पहुंचे थे। उस चार्टर्ड विमान से डेढ़ सौ यात्री आए थे, जिसमें 12 के पास वैध वीजा नहीं था। इन कंबोडियाई यात्रियों में सात महिलाएं और पांच बौद्ध भिक्षु थे। चार्टड विमान के उसी दिन वापसी को प्रस्थान कर जाने के बाद गया एयरपोर्ट प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कार्रवाई के तहत इन सभी को (टीएलपी) प्रदान किया है। टेंपरेरी लिविंग परमिट के तहत इन्हें 7 दिनों के भीतर वापस कंबोडिया लौटना होगा। लगातार इस तरह के मामले आने के बाद गयाजी एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

एक्सपायर वीजा के साथ गयाजी आने वाले यात्रियों से कम से कम 2-2 लाख का जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जा सकती है। संबंधित एयरलाइंस कंपनियों के माध्यम से यात्रियों से यह जुर्माना वसूला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ऐसे मामले तब सामने आए जब भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि अंतरराष्ट्रीय स्थली बोधगया में पर्यटन सीजन शुरू हुआ है। दुनियाभर से विदेशियों का आगमन हो रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर 7 विदेशी महिलाओं को एक्सपायर वीज़
एयरपोर्ट प्रभारी निदेशक के अनुसार, मलेशिया के 5, जबकि सिंगापुर और थाईलैंड के दो यात्री हैं। सभी थाई एयर एशिया और थाई एयरवेज विमान से गयाजी पहुंचे थे। इनके पास ए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News