Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

सीईओ दफ्तर के बाहर हंगामा, शुभेंदु पहुंचे तो बीएलओ अधिकार रक्षा समिति का गो बैक नारा

घटना के समय दफ्तर के बाहर मौजूद तृणमूल समर्थक बीएलओ सदस्य भाजपा प्रतिनिधिमंडल का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि भाजपा आयोग के दफ्तर में दलाली करने आई है। इसी वजह से नारेबाजी और धक्का-मुक्की से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

01 Dec 2025

सीईओ दफ्तर के बाहर हंगामा, शुभेंदु पहुंचे तो बीएलओ अधिकार रक्षा समिति का गो बैक नारा

कोलकाता। सोमवार को कोलकाता स्थित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर के बाहर माहौल अचानक गर्म हो गया। एसआईआर से जुड़ी मांगों को लेकर सीईओ मनोजकुमार अग्रवाल को ज्ञापन देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और भाजपा विधायकों को देखते ही बीएलओ अधिकार रक्षा समिति के सदस्यों ने गो बैक के नारे लगाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान समिति के कुछ सदस्य बैरिकेड तोड़कर कार्यालय के भीतर घुसने की कोशिश भी करने लगे।

घटना के समय दफ्तर के बाहर मौजूद तृणमूल समर्थक बीएलओ सदस्य भाजपा प्रतिनिधिमंडल का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि भाजपा आयोग के दफ्तर में दलाली करने आई है। इसी वजह से नारेबाजी और धक्का-मुक्की से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायक सीईओ से मुलाकात कर एसआईआर से जुड़ी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इसी दौरान बाहर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। दूसरी ओर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने भी सवाल उठाया कि जब उस इलाके में धारा 144 लागू है, तो बीएलओ अधिकार रक्षा समिति के सदस्य किस तरह माइक लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा की ओर से यह भी मांग उठाई गई कि एसआईआर हियरिंग के दौरान वेब कास्टिंग यानी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रह सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीईओ दफ्तर के बाहर हंगामा, शुभेंदु पहुंचे तो बीएलओ अधिकार रक
घटना के समय दफ्तर के बाहर मौजूद तृणमूल समर्थक बीएलओ सदस्य भाजपा प्रतिनिधिमंडल का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि भाजपा आयोग के दफ्तर में दलाली करने आई है। इसी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News