Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

एसआईआर - मतदाता सूची से बाहर होने वालों की संख्या 46 लाख के पार

डिजिटलाइजेशन के नवीनतम रुझान के अनुसार अब तक कुल 46.30 लाख नाम चिह्नित किए जा चुके हैं। ये आंकड़े मंगलवार शाम तक पूर्ण किए गए फॉर्म डिजिटाइजेशन के आधार पर हैं, जबकि सोमवार शाम तक यह संख्या 43.50 लाख थी।

03 Dec 2025

एसआईआर - मतदाता सूची से बाहर होने वालों की संख्या 46 लाख के पार

कोलकाता। चुनाव आयोग द्वारा चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से हटाए जाने वाले नामों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डिजिटलाइजेशन के नवीनतम रुझान के अनुसार अब तक कुल 46.30 लाख नाम चिह्नित किए जा चुके हैं। ये आंकड़े मंगलवार शाम तक पूर्ण किए गए फॉर्म डिजिटाइजेशन के आधार पर हैं, जबकि सोमवार शाम तक यह संख्या 43.50 लाख थी। यानी मात्र 24 घंटों में 2.70 लाख नए नाम सूची में शामिल हुए हैं जिन्हें मतदाता सूची से हटाया जा सकता है।

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम तक उपलब्ध आंकड़ों में 22.28 लाख नाम "मृत मतदाता" श्रेणी में आते हैं। वहीं 6.40 लाख मतदाताओं को "अनट्रेसेबल" घोषित किया गया है, क्योंकि बार-बार प्रयास के बावजूद बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) उन्हें फॉर्म नहीं सौंप पाए।

इसके अलावा, 16.22 लाख लोगों को “स्थानांतरित मतदाता” की श्रेणी में पाया गया है, जिनके स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान, शादी, नौकरी या अन्य कारणों से शिफ्ट हो जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही 1.05 लाख नाम ऐसे पाए गए हैं जिन्हें “डुप्लीकेट मतदाता” माना गया है, यानी जिनकी दो स्थानों पर एक साथ प्रविष्टि है।

अक्टूबर 27 तक तैयार मतदाता सूची के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल सात करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 पंजीकृत मतदाता हैं।

इस बीच, चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम को जानकारी दी कि राज्य में ऐसे बूथों की संख्या, जहां एक भी मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाता नहीं है, सिर्फ 24 घंटों में तेजी से बदल गई है। सोमवार तक ऐसे बूथों की संख्या 2,208 थी, लेकिन जिला मजिस्ट्रेटों से रिपोर्ट मांगने के बाद मंगलवार को यह संख्या घटकर सिर्फ 480 रह गई।

आयोग ने इस असामान्य स्थिति पर जिला चुनाव अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर - मतदाता सूची से बाहर होने वालों की संख्या 46 लाख के
डिजिटलाइजेशन के नवीनतम रुझान के अनुसार अब तक कुल 46.30 लाख नाम चिह्नित किए जा चुके हैं। ये आंकड़े मंगलवार शाम तक पूर्ण किए गए फॉर्म डिजिटाइजेशन के आधार पर हैं,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News