Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

लाॅरी की टक्कर से स्कूल छात्र गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने लॉरी के चालक को पकड़ लिया। बाद में फूलबागान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया।

03 Dec 2025

लाॅरी की टक्कर से स्कूल छात्र गंभीर रूप से घायल

कोलकाता। मानिकतला में बुधवार सुबह एक भयावह सड़क हादसे में एक स्कूल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मानिकतला स्थित बंगाल केमिकल्स मोड़ के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, 12 साल का छात्र अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर स्कूल जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक लॉरी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर दूर जाकर गिरा और उसी समय लॉरी का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। उसे गंभीर हालत में बाइपास के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने लॉरी के चालक को पकड़ लिया। बाद में फूलबागान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया।

घायल छात्र विधाननगर म्यूनिसिपल स्कूल का विद्यार्थी है। परिजनों के मुताबिक, वह रोज की तरह बुधवार सुबह भी पिता के साथ स्कूल जा रहा था जब यह दर्दनाक हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद भी लॉरी चालक रुका नहीं, बल्कि वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके दौरान बच्चा लॉरी की चपेट में आ गया।

उधर, मंगलवार शाम को भी कोलकाता के श्यामबाजार इलाके में एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। रेस की तरह दौड़ रही दो बसों की लापरवाही के कारण शंभूनाथ दास नामक व्यक्ति की जान चली गई। वह इलाके में ट्यूशन पढ़ाने आए थे और सड़क पार करते समय बसों की रफ्तार का शिकार हो गए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लाॅरी की टक्कर से स्कूल छात्र गंभीर रूप से घायल
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने लॉरी के चालक को पकड़ लिया। बाद में फूलबागान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News