Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विराट कोहली ने वनडे में जड़ा 53वां शतक, रांची के बाद रायपुर में भी मचाया धमाल

इससे पहले रांची में हुए मुकाबले में विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। वह किसी एक फॉर्मेट में 51 से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।

03 Dec 2025

विराट कोहली ने वनडे में जड़ा 53वां शतक, रांची के बाद रायपुर में भी मचाया धमाल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार शतक लगाया। विराट कोहली ने रायपुर में खेले जा रहे वनडे में 90 गेंद में 100 रन पूरे किए। विराट कोहली ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगाातार दूसरे मुकाबले में शतक जड़ा है। वह दूसरे मैच में 90 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से शतक तक पहुंचे। इससे पहले रांची में हुए मुकाबले में विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। वह किसी एक फॉर्मेट में 51 से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।

रायपुर में दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 86 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 100 रन पूरे किए। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शतक लगाया है। गायकवाड़ ने 77 गेंद में अपना पहला वनडे शतक लगाया। विराट कोहली ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर वनडे में 53वां वनडे शतक जड़ा। कोहली ने रायपुर वनडे में जायसवाल के साथ 22 रन जोड़े। वहीं शतकवीर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंद में 195 रन की साझेदारी की।

कोहली 93 गेंद में 102 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय पारी के 40वें ओवर में कोहली लुंगी एनगिडी के ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। कोहली ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली तीनों पारियों में कोहली ने शतक लगाया है। उन्होंने विश्व कप 2023 में शतक ठोका था। इसके बाद रांची और फिर रायपुर में 100 रन पूरे किए।

ये भी पढ़ें:ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका पहला वनडे शतक, रायपुर में कर दिया कमाल
कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 120 गेंद में 135 रन की पारी खेली जो 50 ओवर के प्रारूप में उनका 52वां शतक था। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की। बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में विजयी शतकीय पारी की बदौलत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विराट कोहली ने वनडे में जड़ा 53वां शतक, रांची के बाद रायपुर
इससे पहले रांची में हुए मुकाबले में विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। वह किसी एक फॉर्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News