Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण पर विपक्षी गठबंधन के सदस्यों का संसद परिसर में प्रदर्शन, सोनिया बोलीं- मुझे सांस लेने में दिक्कत

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, रंजीत रंजन समेत कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

04 Dec 2025

 दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण पर विपक्षी गठबंधन के सदस्यों का संसद परिसर में प्रदर्शन, सोनिया बोलीं- मुझे सांस लेने में दिक्कत

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और दमघोंटू हवा को लेकर विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, रंजीत रंजन समेत कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सोनिया गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार का कर्तव्य बनता है कि इस प्रदूषण के खिलाफ तुरंत कदम उठाए। उन्होंने कहा कि इस प्रदूषण में उनके जैसे बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी मां को अस्थमा है। उनके जैसे तमाम बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं। हर साल स्थिति बिगड़ती जा रही है। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है कि हम सब एक-दूसरे पर उंगलियां उठाएं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण पर विपक्षी गठबंधन के सदस्यों का स
प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, लोकसभा में कांग्रे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News