Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में 45 लाख के इनामी रामधेर मज्जी सहित 12 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण

इनमें सबसे बड़ा 45 लाख का इनामी नक्सली और केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) तथा एमएमसी (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन प्रभारी रामधेर मज्जी है। इलाके में मज्जी का ही आदेश चलता था।

08 Dec 2025

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में 45 लाख के इनामी रामधेर मज्जी सहित 12 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण

खैरागढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना के गांव कुम्ही में साेमवार सुबह रामधेर मज्जी सहित सीपीआई सीसीएम, डीवीसीएम, एसीएम और पीएम स्तर के 12 नक्सलियाें नें 12 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल 81 लाख रुपये का इनाम घाेषित था।

इनमें सबसे बड़ा 45 लाख का इनामी नक्सली और केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) तथा एमएमसी (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन प्रभारी रामधेर मज्जी है। इलाके में मज्जी का ही आदेश चलता था। इनमें से कई के खिलाफ गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे हैं। रामधेर को हाल ही में एमएमसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।पुलिस का दावा है कि रामधेर के आत्मसमर्पण से इलाके मे एमएमसी जाेन का खात्मा हाे गया है।

खैरागढ़ जिला प्रशासन ने आज है बताया कि छह महिला सहित कुल 12 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में वापस आने का निर्णय लिया है। सभी को शासन के पुनर्वास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। आत्मामर्पण के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

आत्मसमर्पित माओवादियों रामधेर मज्जी (सीसीएम) ने एके-47 हथियार के साथ, चंदू उसेंडी (डीवीसीएम) ने 30 कैलिबर कार्बाइन के साथ, ललिता (डीवीसीएम) ने इंसास, जानकी(डीवीसीएम)-इंसास के साथ , प्रेम (डीवीसीएम)ने एके-47 के साथ, रामसिंह दादा (एसीएम) 303 राइफल के साथ, सुकेश पोट्टम (एसीएम)ने एके-47 हथियार के साथ,लक्ष्मी (पीएम) इंसास के साथ, (पीएम),शीला इंसास हथियार के साथ, सागर (पीएम)ने एसएलआर हथियार के साथ,कविता(पीएम)ने 303 बोर राइफल के साथ तथा योगिता (पीएम) ने बगैर हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है ।

इनमें डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी सदस्य) चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम पर आठ-आठ लाख का , दो एरिया कमेटी सदस्य रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम पर पांच–पांच लाख का तथा लक्ष्मी, शीला, सागर, कविता और योगिता पर दो -दो लाख रुपये का इनाम घोषित है ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में 45 लाख के इनामी रामधेर मज्जी सहित 12
इनमें सबसे बड़ा 45 लाख का इनामी नक्सली और केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) तथा एमएमसी (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन प्रभारी रामधेर मज्जी है। इलाके में मज्ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News