Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम पर 10 प्रतिशत जुर्माना

एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह सजा सुनाई, जब केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम समय भत्तों को ध्यान में रखने के बाद तय लक्ष्य से दो ओवर पीछे पाई गई।

08 Dec 2025

दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम पर 10 प्रतिशत जुर्माना

नई दिल्ली। रायपुर में 3 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के कारण भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने टीम इंडिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह सजा सुनाई, जब केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम समय भत्तों को ध्यान में रखने के बाद तय लक्ष्य से दो ओवर पीछे पाई गई।

आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघन के मामले में तय समय में प्रत्येक ओवर पूरा न कर पाने पर टीम के खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इसी आधार पर दो ओवर कम रहने पर कुल 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा मान ली, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर रॉड टकर और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर सैम नोगाजस्की तथा चौथे अंपायर जयरामन मदनगोपाल द्वारा लगाया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम पर 10 प्रतिशत
एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह सजा सुनाई, जब केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम समय भत्तों को ध्यान में रखने के बाद तय लक्ष्य से द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News