Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उतारूंगा उम्मीदवार : हुमायूं कबीर

कबीर ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि मेरी पार्टी राज्य के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों से उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन यह पार्टी पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष होगी। मैंने निर्णय लिया है कि कोलकाता की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ और नंदीग्राम सीट से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उम्मीदवार उतारा जाएगा।

10 Dec 2025

ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उतारूंगा उम्मीदवार : हुमायूं कबीर

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को घोषणा की कि वे अपनी नई राजनीतिक पार्टी के माध्यम से अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे।

कबीर ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि मेरी पार्टी राज्य के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों से उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन यह पार्टी पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष होगी। मैंने निर्णय लिया है कि कोलकाता की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ और नंदीग्राम सीट से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उम्मीदवार उतारा जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को छोड़कर किसी भी अन्य राजनीतिक दल से गठबंधन के लिए तैयार हैं।

कबीर अपनी नई राजनीतिक पार्टी की औपचारिक घोषणा 22 दिसंबर को करेंगे। इसी दिन वे पार्टी के पदाधिकारियों के नाम भी घोषित करेंगे। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्टी का नाम क्या होगा, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इसका नाम ‘नेशनल कंजरवेटिव पार्टी’ होगा।

इस बीच, मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद परियोजना के लिए बनाए गए “वेस्ट बंगाल इस्लामिक फंड ऑफ इंडिया” को अब तक तीन करोड़ से अधिक का दान मिल चुका है। इसमें से करीब 2.57 करोड़ ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं, जबकि शेष राशि नकद के रूप में मिली है। दान की गणना अभी जारी है और मंगलवार रात तक 11 में से छह ट्रंकों की गिनती पूरी हो चुकी थी।

बेलडांगा में बनने वाली प्रस्तावित बाबरी मस्जिद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वर्ष 1992 में ध्वस्त की गई मूल मस्जिद की तर्ज पर बनाई जाएगी। कबीर ने पहले ही घोषणा की है कि इस परियोजना पर 300 करोड़ खर्च होंगे और मस्जिद परिसर के समीप एक मदरसा और एक अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उतारूंगा उम्मीदवार :
कबीर ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि मेरी पार्टी राज्य के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों से उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन यह पार्टी पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष होगी। मैंने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News