Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

सभी जिलों के डीएम को चुनाव आयोग का निर्देश : निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बूथ चयन पर दलों की सलाह को नज़रअंदाज़ करें

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ दलों का मानना है कि निजी फ्लैट कॉम्प्लेक्सों में मतदान केंद्र बनने से निवासियों को परेशानी हो सकती है।

12 Dec 2025

सभी जिलों के डीएम को चुनाव आयोग का निर्देश : निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बूथ चयन पर दलों की सलाह को नज़रअंदाज़ करें

कोलकाता। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को नया निर्देश दिया है। आयोग ने साफ कहा है कि निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों में मतदान केंद्र बनाने को लेकर राजनीतिक दलों की सलाह को नज़रअंदाज़ किया जाए। यह निर्देश तब आया है जब अलग-अलग पार्टियों की ओर से इस मुद्दे पर अलग-अलग राय सामने आ रही थी।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ दलों का मानना है कि निजी फ्लैट कॉम्प्लेक्सों में मतदान केंद्र बनने से निवासियों को परेशानी हो सकती है। दूसरी ओर कुछ लोगों का तर्क है कि ऐसे कॉम्प्लेक्सों में बूथ बनने से बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं को काफी सुविधा मिलती है क्योंकि उन्हें स्कूल या अन्य मतदान केंद्र तक नहीं जाना पड़ता।

गुरुवार रात आयोग की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर को भेजे गए पत्र में नाराज़गी जताई गई कि राज्य के किसी भी जिले से निजी मल्टी टावर कॉम्प्लेक्स की सूची नहीं भेजी गई। आयोग ने कहा कि यह जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों की वैधानिक ज़िम्मेदारी है, जिसे गंभीरता से नहीं निभाया गया।

आयोग ने निर्देश दिया है कि ड्राफ्ट वोटर सूची के प्रकाशन के बाद, यानी 16 दिसंबर के बाद, सभी जिले तुरंत सर्वे कराएं। इस सर्वे में ऊंची इमारतें, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, आरडब्ल्यूए कॉलोनियां, झुग्गी बस्तियां और वे सभी गेटेड कम्युनिटीज़ शामिल होंगी जहां कम-से-कम 250 घर या 500 मतदाता मौजूद हों। जिलाधिकारी ग्राउंड फ्लोर पर उपलब्ध कमरों की जानकारी जुटाकर वहां मतदान केंद्र बनाए जाने की संभावना का विवरण देंगे।

निर्वाचन आयोग ने यह पूरा काम 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने का आदेश दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सभी जिलों के डीएम को चुनाव आयोग का निर्देश : निजी हाउसिंग कॉ
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ दलों का मानना है कि निजी फ्लैट कॉम्प्लेक्सों में मतदान केंद्र बनने से निवासियों को परेशानी हो सकती है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News