Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन,बिहार सरकार में हैं मंत्री

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

14 Dec 2025

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन,बिहार सरकार में हैं मंत्री

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि 45 वर्षीय नितिन नबीन सिन्हा, मौजूदा बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं। कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार से विधायक हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए लिखा, “बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन,बिहार सर
रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News