वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है
कोलकाता। मां फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ। पार्क सर्कस से साइंस सिटी की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह करीब 8:10 बजे तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर नियंत्रण खोकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में कार चालक, कार में सवार एक अन्य व्यक्ति और बाइक सवार कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते ऑफिस टाइम में मां फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फ्लाईओवर पर गति सीमा तय होने के बावजूद कार अत्यधिक रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिससे वाहन अनियंत्रित हुआ। मां फ्लाईओवर पर दुर्घटनाएं लगातार चिंता का कारण बनी हुई हैं। इस साल अप्रैल में इसी पार्क सर्कस–साइंस सिटी रूट पर एक बाइक सवार युवक की मौत हुई थी—तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खोकर वह बाइक से गिर पड़ा था; हेलमेट नहीं था। पिछले दिसंबर में यहां बाइक हादसे में दो युवकों की मौत हुई थी, जबकि मार्च में ऐप-बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेपर्वा गति और नियमों की अनदेखी के कारण इस अहम फ्लाईओवर पर हादसे थम नहीं रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।