Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विजय दिवस पर 'बॉर्डर 2' का दमदार टीजर रिलीज

भले ही टीज़र छोटा हो, लेकिन इसमें देशभक्ति, जज़्बा और बलिदान की झलक इतनी असरदार है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

16 Dec 2025

विजय दिवस पर 'बॉर्डर 2' का दमदार टीजर रिलीज

विजय दिवस के खास मौके पर साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'बॉर्डर 2' का टीज़र जारी कर दिया गया है। भले ही टीज़र छोटा हो, लेकिन इसमें देशभक्ति, जज़्बा और बलिदान की झलक इतनी असरदार है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

एक बार फिर सनी देओल भारत माता के सपूत बनकर लौट आए हैं और अपनी दमदार आवाज़ से दुश्मनों को चेतावनी देते नजर आते हैं। टीज़र में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी दुश्मनों से मोर्चा लेते दिखाई देते हैं, जिससे साफ है कि फिल्म में एक से बढ़कर एक दमदार किरदार देखने को मिलेंगे।

गोलियों की गूंज और सनी देओल का डायलॉग

टीज़र की शुरुआत गोलियों की आवाज़ से होती है और बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज़ गूंजती है, "तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, ज़मीन से या समंदर से, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे।" इस एक डायलॉग ने ही दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी 'बॉर्डर 2'

'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। देशभक्ति से लबरेज यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। टीज़र रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विजय दिवस पर 'बॉर्डर 2' का दमदार टीजर रिलीज
भले ही टीज़र छोटा हो, लेकिन इसमें देशभक्ति, जज़्बा और बलिदान की झलक इतनी असरदार है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News