Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बांग्लादेशी नौसेना के हमले में लापता पांच मछुआरों में से दो के शव बरामद, तीन की तलाश जारी

शुरुआत में इस घटना को एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन मछुआरों ने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया है

17 Dec 2025

बांग्लादेशी नौसेना के हमले में लापता पांच मछुआरों में से दो के शव बरामद, तीन की तलाश जारी

कोलकाता। बांग्लादेशी नौसेना के हमले में लापता हुए पांच मछुआरों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। बंगाल की खाड़ी में डूबे ट्रॉलर का पता मंगलवार को लगा था, जिसे अन्य ट्रॉलरों की मदद से किनारे की ओर लाया जा रहा था। इसी ट्रॉलर से दोनों शव बरामद हुए हैं।
मृतकों की पहचान संजीव दास और रंजन दास के रूप में हुई है। संजीव दास काकद्वीप के पश्चिम गंगाधरपुर के निवासी थे, जबकि रंजन दास पूर्व बर्धमान जिले के दुराजपुर के रहने वाले थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, अन्य तीन मछुआरों की तलाश अभी भी जारी है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बुधवार तड़के डूबे हुए ट्रॉलर को काकद्वीप के मैनापाड़ा डॉक पर लाया गया। ट्रॉलर से पानी निकालने के बाद इंजन रूम के अंदर से दोनों शव बरामद किए गए। इसकी सूचना काकद्वीप थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जल सीमा में घुसकर बांग्लादेशी नौसेना के एक जहाज ने काकद्वीप के मछुआरों के ट्रॉलर को टक्कर मार दी थी। इस घटना में 11 मछुआरे किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, जबकि पांच मछुआरे लापता हो गए थे।
शुरुआत में इस घटना को एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन मछुआरों ने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया है। मछुआरा सैफुद्दीन शेख का आरोप है कि जब बांग्लादेशी नौसेना का जहाज ट्रॉलर के बेहद करीब आया, तो जहाज से उन पर भाला फेंका गया। भाले की चोट ट्रॉलर के सामने खड़े मछुआरे राजदुल अली शेख को लगी, जिससे वह रक्तरंजित हालत में समुद्र में गिरकर लापता हो गया।
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि बांग्लादेशी नौसेना भारतीय जल सीमा में कैसे घुसी और आखिर इस तरह का हमला क्यों किया गया? वहीं, लापता तीन मछुआरों के जीवित मिलने की उम्मीद अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नौसेना के हमले में लापता पांच मछुआरों में से दो के शव बरामद
शुरुआत में इस घटना को एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन मछुआरों ने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News