Please wait
यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic

सुनवाई के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं को नोटिस भेजना शुरू किया

इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर मतदाता अपनी बात सुनवाई के दौरान रख सकेंगे। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि सुनवाई कब और कहां होगी।

18 Dec 2025

सुनवाई के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं को नोटिस भेजना शुरू किया

कोलकाता। चुनाव आयोग ने गुरुवार से सुनवाई के लिए मतदाताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, 2002 के मतदाता सत्यापन (एसआईआर) के बाद राज्य की मतदाता सूची से कोई संबंध स्थापित न कर पाने वाले 30 लाख 59 हजार 273 मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है। इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर मतदाता अपनी बात सुनवाई के दौरान रख सकेंगे। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि सुनवाई कब और कहां होगी।

‘नो मैपिंग’ श्रेणी के अलावा लगभग 1.36 करोड़ मतदाताओं के डेटा पर आयोग को संदेह है। ये नाम भी 2026 के ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हैं, लेकिन उनकी एन्यूमरेशन आवेदन पत्र में दी गई जानकारी संदिग्ध मानी जा रही है। ऐसे मामलों में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद जिन मतदाताओं के संबंध में संदेह दूर नहीं होगा, केवल उन्हें ही सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा।

प्रारंभिक चरण में लगभग 32 लाख अनमैप्ड मतदाताओं को सुनवाई के नोटिस जारी किए जाने की संभावना है। इनमें वे मतदाता शामिल हैं, जिनके नाम 2002 की एसआईआर में नहीं पाए गए थे, लेकिन 2026 की ड्राफ्ट सूची में शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, “ड्राफ्ट सूची में नाम होने का मतलब यह नहीं कि मतदाता को सुनवाई के लिए बुलाया नहीं जाएगा। हालांकि उनके मामले में प्रक्रिया अपेक्षाकृत सरल हो सकती है। ईआरओ 18 दिसंबर से नोटिस जारी करना शुरू कर चुके हैं। नोटिस की दो प्रतियां दी जाएंगी, एक मतदाता को, और दूसरी मतदाता के हस्ताक्षर के बाद बूथ लेवल अधिकारी या बीएलओ के पास रखी जाएगी। नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं को सुनवाई में शामिल होने के लिए कुछ समय दिया जाएगा, जो शीघ्र ही शुरू होने की संभावना है।”

इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करना और संदिग्ध या असंगत जानकारी वाले मतदाताओं के डेटा को सत्यापित करना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुनवाई के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं को नोटिस भेजना शुरू किय
इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर मतदाता अपनी बात सुनवाई के दौरान रख सकेंगे। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि सुनवाई कब और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News