Please wait
यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic

पश्चिमी हवाओं ने लगाई ठंड की रफ्तार पर ब्रेक, तापमान सामान्य से ऊपर

कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और 21 दिसंबर तक तापमान में गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि क्रिसमस से पहले तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

18 Dec 2025

पश्चिमी हवाओं ने लगाई ठंड की रफ्तार पर ब्रेक, तापमान सामान्य से ऊपर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पश्चिमी हवाओं के कारण क्रिसमस से पहले कड़ाके की ठंड की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और 21 दिसंबर तक तापमान में गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि क्रिसमस से पहले तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

बुधवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। गुरुवार तड़के न्यूनतम तापमान बढ़कर 16.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यानी बुधवार की तुलना में गुरुवार को भी रात का पारा चढ़ा रहा है। इस दौरान शहर की हवा में आर्द्रता का स्तर अधिकतम 92 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं और असम के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसी वजह से ठंड की राह में अस्थायी बाधा उत्पन्न हुई है। यह स्थिति 21 दिसंबर तक बनी रह सकती है। इसके चलते अगले तीन दिनों में राज्य में ठंड के तेज होने की संभावना कम है और तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह के समय कोहरे का असर देखा जा सकता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ दृश्यता में सुधार होगा।

शुक्रवार को पहाड़ी और उत्तर बंगाल के इलाकों में दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, कालिम्पोंग का नौ डिग्री, सिलीगुड़ी का 14 डिग्री और जलपाईगुड़ी का 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं मैदानी इलाकों में हावड़ा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, दमदम का 16 डिग्री, साल्टलेक का 17 डिग्री, मुर्शिदाबाद और बहारमपुर का 13 डिग्री तथा शांतिनिकेतन का 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस से पहले तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद अभी बनी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिमी हवाओं ने लगाई ठंड की रफ्तार पर ब्रेक, तापमान सामान्य
कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और 21 दिसंबर तक तापमान में गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि क्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News