Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में भीषण आग, धमाके से दहशत

भीषण अग्निकांड में गोदाम जलकर राख हो गया। रात करीब ढाई बजे यह घटना घटी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया।

18 Dec 2025

ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में भीषण आग, धमाके से दहशत

कोलकाता। कोलकाता के काकुड़गाछी में बुधवार देर रात ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में भयंकर आग लग गई। सिलेंडर विस्फोट की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। भीषण अग्निकांड में गोदाम जलकर राख हो गया। रात करीब ढाई बजे यह घटना घटी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात मानिकतला में एक ऑक्सीजन गोदाम में आग लग गई। आग किस कारण लगी यह स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों का दावा है कि आग फैलते ही सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगे। खबर मिलते ही घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। युद्ध स्तर पर काम शुरू हुआ। सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, अभी भी कुछ जगहों पर आग बुझाने का काम जारी है।

घटना से इलाके में व्यापक दहशत फैल गई। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट इतना तेज था कि कई लोगों के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, किसी के घायल होने या हताहत होने की घटना नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को पहले न्यूटाउन की झुग्गी बस्ती में आग लगी थी। कई झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं। उसके तुरंत बाद देर रात काकुड़गाछी के ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में आग लग गई। सर्दियों में शहर में दो जगहों पर अग्निकांड की घटनाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है, लेकिन सावधानी के तौर पर निगरानी जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में भीषण आग, धमाके से दहशत
भीषण अग्निकांड में गोदाम जलकर राख हो गया। रात करीब ढाई बजे यह घटना घटी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News