Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तेलंगाना पुलिस के सामने 40 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

अब तक कई बड़े माओवादी नेता मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि माैत के डर से तमाम छाेटे बड़े माओवादी पुलिस के सामने हथियार डाल रहे हैं।

19 Dec 2025

तेलंगाना पुलिस के सामने 40 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

हैदराबाद। केंद्र सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार के चलते माओवादियाें में हड़कंप मचा है। अब तक कई बड़े माओवादी नेता मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि माैत के डर से तमाम छाेटे बड़े माओवादी पुलिस के सामने हथियार डाल रहे हैं। शुक्रवार काे भी राज्य पुलिस प्रमुख के सामने 40 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर अपने हथियार पुलिस काे साैंप दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियाें की मौजूदगी में 40 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा छाेड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की पहल की है। अधिकांश छत्तीसगढ़ के इन माओवादियों ने अपने 24 बंदूकें पुलिस काे साैंप दी हैं। पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में कामारेड्डी से स्टेट कमेटी सेक्रेटरी एर्रागोला रवि, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से छह डिवीजन कमेटी सदस्य और दो तेलंगाना के रहने वाले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में मुठभेड़ में मारे गए हिडमा बटालियन के कुछ कमांडर भी हैं। इस माैके पर पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी ने कहा कि अधिकांश माओवादी छत्तीसगढ़ से हैं। पुलिस ने इन माओवादियों के पास से 24 बंदूकें बरामद की हैं। रेड्डी ने बताया कि सरेंडर करने वालों में दो केंद्रीय कमेटी स्तर के कमांडर भी शामिल हैं।

सुरक्षा बलाें और पुलिस के लगातार दबाव के चलते माओवादी नेता बड़ी संख्या में अपने कैडर के साथ अपनी मर्ज़ी से सरेंडर कर रहे हैं। पुलिस का कहना कि माओवादियों के लिए जनता का समर्थन में कमी, पुलिस की आक्रामक रवैया, माओवादी पार्टी नेटवर्क का कमज़ोर होना, बीमारियों का फैलना, एनकाउंटर का डर, विचारधारा में मतभेद और तेलंगाना सरकार के आकर्षित पुनर्वास नीति की घोषणा के चलते आत्मसमर्पण करने वालाें की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी नवंबर माह में भी तीन स्टेट कमेटी सदस्य समेत 37 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया था। इसके अलावा सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कई बड़े माओवादी सहित बड़ी संख्या माओवादी मारे जा चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेलंगाना पुलिस के सामने 40 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
अब तक कई बड़े माओवादी नेता मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि माैत के डर से तमाम छाेटे बड़े माओवादी पुलिस के सामने हथियार डाल रहे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News