Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कुलदीप यादव को मिली दिग्गज लियोनेल मेसी से साइन की हुई अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी

मेसी के ‘गोट इंडिया टूर 2025’ के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दौरे के दौरान कुलदीप को मेसी की हस्ताक्षरित अर्जेंटीना फुटबॉल जर्सी भेंट की गई।

19 Dec 2025

कुलदीप यादव को मिली दिग्गज लियोनेल मेसी से साइन की हुई अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी से खास तोहफा मिला है। मेसी के ‘गोट इंडिया टूर 2025’ के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दौरे के दौरान कुलदीप को मेसी की हस्ताक्षरित अर्जेंटीना फुटबॉल जर्सी भेंट की गई।

एडिडास इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कुलदीप यादव के साथ-साथ भारत के दो बार के पैरालंपिक भाला चैंपियन और वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियन सुमित अंतिल तथा दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदकधारी पैरा हाई-जंपर निषाद कुमार भी नजर आए। एक तस्वीर में सुमित अंतिल हाथ में भाला लिए मेसी के साथ पोज देते दिखे, जबकि मेसी ने इस दौरान भारतीय टी20 टीम की जर्सी पहन रखी थी।

इस अवसर पर भारतीय मुक्केबाज़ निकहत ज़रीन, महिला विश्व कप विजेता टीम की गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर और निषाद कुमार ने भी मेसी से मुलाकात की। मेसी ने रेणुका सिंह के लिए एक क्रिकेट गेंद पर हस्ताक्षर किए, जबकि निषाद कुमार को हस्ताक्षरित अर्जेंटीना जर्सी भेंट की।

कुलदीप यादव फुटबॉल के बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने कई बार एफसी बार्सिलोना के प्रति अपनी पसंद जाहिर की है। मेसी ने वर्षों तक एफसी बार्सिलोना का प्रतिनिधित्व किया है, इसके बाद वे पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) और वर्तमान में इंटर मियामी के लिए खेल रहे हैं।

लियोनेल मेसी ने अपने चार शहरों के ‘गोट इंडिया टूर’ की शुरुआत कोलकाता से की थी। इसके बाद वे हैदराबाद, मुंबई और अंत में 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज़ को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। इस दौरान मेसी को नंबर 10, सुआरेज़ को नंबर 9 और डी पॉल को नंबर 7 की जर्सी दी गई, जिन पर उनके नाम भी अंकित थे।

जय शाह ने मेसी को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होने का न्योता भी दिया और प्रतीकात्मक रूप से टिकट सौंपा, जो इस दौरे के अंतिम चरण का प्रमुख आकर्षण रहा। दिल्ली में मेसी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली से भी मुलाकात की।

अपने दौरे के समापन पर मेसी गुजरात के जामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने अनंत अंबानी के वन्यजीव संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। इसके बाद वे मंगलवार को भारत से रवाना हो गए।

इससे पहले मुंबई चरण के दौरान मेसी ने भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। हैदराबाद में उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ एक प्रदर्शनी मैच भी खेला और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी भेंट की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कुलदीप यादव को मिली दिग्गज लियोनेल मेसी से साइन की हुई अर्जे
मेसी के ‘गोट इंडिया टूर 2025’ के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दौरे के दौरान कुलदीप को मेसी की हस्ताक्षरित अर्जेंटीना फुटबॉल जर्सी भेंट की गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News