Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

दर्दनाक सड़क हादसे में महिला परीक्षार्थी की मौत

बताया जा रहा है कि माधबी अपने पति की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा रही थीं। उनके साथ उनका चार साल का बच्चा भी मौजूद था।

21 Dec 2025

दर्दनाक सड़क हादसे में महिला परीक्षार्थी की मौत

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी–हल्दीबाड़ी राज्य सड़क पर सरदारपाड़ा इलाके में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार दस पहिया ट्रक की टक्कर से एक महिला परीक्षार्थी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान माधबी बर्मन सरकार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि माधबी अपने पति की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा रही थीं। उनके साथ उनका चार साल का बच्चा भी मौजूद था।

इसी दौरान सरदारपाड़ा इलाके में अचानक पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माधबी ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में महिला के पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories

दर्दनाक सड़क हादसे में महिला परीक्षार्थी की मौत
बताया जा रहा है कि माधबी अपने पति की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा रही थीं। उनके साथ उनका चार साल का बच्चा भी मौजूद था।

Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!

play store download
app store download
app img

Breaking News