वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है
हावड़ा। हावड़ा जि़ले में तेज़ रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहली घटना जगतबल्लभपुर थाना क्षेत्र के बडग़ाछिया जांगिपाड़ा रोड पर घटी। तेज़ गति से आ रही एक लोरी ने पीछे से साइकिल सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख अनवार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लोरी को पकड़ लिया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वही दूसरी घटना डोमजुड़ थाना क्षेत्र में सामने आई जहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर स्थित निबरा बस स्टैंड के पास बस का इंतज़ार कर रही एक महिला को तेज़ रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ गति से आ रही बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी और महिला को टक्कर मारते हुए सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज़ रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।