Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

आरजीकर में फिर बवाल : रैगिंग का विरोध करने पर छात्र को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पुलिस उन चार आरोपी छात्रों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने अपने ही साथियों पर हमला किया

22 Dec 2025

आरजीकर में फिर बवाल : रैगिंग का विरोध करने पर छात्र को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर छात्रों के साथ होने वाली रैगिंग का विरोध करने पर एक द्वितीय वर्ष के छात्र और उसके साथी को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घटना कोलकाता स्टेशन के पास की बताई जा रही है। इस मामले में उल्टाडांगा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मानिकतल्ला स्थित प्रथम वर्ष (2024 बैच) के छात्रों के हॉस्टल से रैगिंग की शिकायत सामने आई है। 
आरोप है कि द्वितीय वर्ष के कुछ छात्र जबरन जूनियर हॉस्टल में रहते हैं और वहां देर रात प्रथम वर्ष के छात्रों को बुलाकर इंटरव्यू के नाम पर उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीडऩ करते हैं।  घटनाक्रम के अनुसार, जब द्वितीय वर्ष के ही एक छात्र को इस रैगिंग के बारे में पता चला, तो उसने चुप रहने के बजाय कॉलेज अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी। इस शिकायत के आधार पर शनिवार को कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने सभी पक्षों के साथ एक बैठक की। आरोप है कि इस बैठक के तुरंत बाद, आरोपी छात्रों ने शिकायतकर्ता छात्र को निशाना बनाया। जब वह अपने एक सहपाठी के साथ जा रहा था, तब कोलकाता स्टेशन के पास चार छात्रों ने उन्हें रोककर सड़क पर पटक दिया और बेधड़क पिटाई की।  रैगिंग की घटना पर अस्पताल अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन तो दिया है, लेकिन शनिवार को हुई मारपीट पर उनका रुख चर्चा का विषय बना हुआ है। 
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि मारपीट की घटना अस्पताल परिसर के बाहर  हुई है। इसलिए कॉलेज प्रशासन सीधे तौर पर कुछ नहीं कर सकता। मामला अब पुलिस के पास है और वे जांच में सहयोग करेंगे। 9 अगस्त 2024 को आरजी कर अस्पताल के भीतर एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। उस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा और सिंडिकेट राज को खत्म करने की मांग उठी थी। अब दोबारा छात्रों के बीच हिंसा और रैगिंग की खबर ने प्रशासन की सक्रियता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उल्टाडांगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन चार आरोपी छात्रों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने अपने ही साथियों पर हमला किया। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजीकर में फिर बवाल
पुलिस उन चार आरोपी छात्रों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने अपने ही साथियों पर हमला किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News