Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के लिए 4600 माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण शुरू

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी स्वयं कर रहे हैं। कोलकाता के नजरूल मंच में आयोजित यह प्रशिक्षण सत्र पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

24 Dec 2025

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के लिए 4600 माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत करीब चार हजार 600 माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी स्वयं कर रहे हैं। कोलकाता के नजरूल मंच में आयोजित यह प्रशिक्षण सत्र पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि सरकारी अधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या चूक को रोका जा सके। ये माइक्रो ऑब्जर्वर अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में काम करेंगे और सुनवाई प्रक्रिया के दौरान भी उनकी तैनाती की जाएगी। सुनवाई के समय प्रत्येक कक्ष में एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेगा।

माइक्रो ऑब्जर्वरों की मुख्य जिम्मेदारी सुनवाई के दौरान निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के कार्यों पर कड़ी नजर रखना होगी। इसके साथ ही वे मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत गणना प्रपत्र, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि माइक्रो ऑब्जर्वर मतदाता सूची में किसी भी तरह की विसंगति की पहचान करेंगे और आंकड़ों का विश्लेषण भी करेंगे, ताकि सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बनाई जा सके। इस कार्य के लिए प्रत्येक माइक्रो ऑब्जर्वर को एकमुश्त 30 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम मतदाता सूची की विश्वसनीयता बढ़ाने और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम साबित होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के लिए 4600 माइक्रो ऑ
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी स्वयं कर रहे हैं। कोलकाता के नजरूल मंच में आयोजित यह प्रशिक्षण स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News