Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेकाबू छोटे मालवाहक वाहन का तांडव, दो लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बेलाकोबा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा छोटा मालवाहक वाहन पहले सरकारपाड़ा इलाके में एक युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया।

24 Dec 2025

बेकाबू छोटे मालवाहक वाहन का तांडव, दो लोगों की मौत

जलपाईगुड़ी। बेकाबू रफ्तार से आ रहे एक छोटे मालवाहक वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक राजगंज ब्लॉक के पानीकोरी ग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष उत्तम राय के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान सरकारपाड़ा इलाके के रहने वाले युवक मालिन राय के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बेलाकोबा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा छोटा मालवाहक वाहन पहले सरकारपाड़ा इलाके में एक युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में युवक मालिन राय के मौके पर मौत हो गई। इसके बाद बागडोगरा ऑफिस मोड़ इलाके में बाइक से घर लौट रहे तृणमूल कांग्रेस नेता उत्तम राय को भी टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उत्तम राय को फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से गुस्साए लोगों ने संबंधित वाहन को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही राजगंज थाना और बेलाकोबा फांड़ी की भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेकाबू छोटे मालवाहक वाहन का तांडव, दो लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बेलाकोबा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा छोटा मालवाहक वाहन पहले सरकारपाड़ा इलाके में एक युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News