वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बुधवार को सिलीगुड़ी संलग्न इंडो–बांग्ला सीमा के फूलबाड़ी इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।
सिलीगुड़ी। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु दास की हत्या की घटना के विरोध में फूलबाड़ी स्थित भारत–बांग्लादेश सीमा पर भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को सिलीगुड़ी संलग्न इंडो–बांग्ला सीमा के फूलबाड़ी इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश से आने वाले ट्रकों को रोककर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर चढ़कर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हुए तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता सीमा क्षेत्र में घंटों तक धरने पर बैठे रहे, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शन का नेतृत्व डाबग्राम–फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी ने किया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष राहुल बर्मन, बापी पाल, राजीव साहा, प्रीति बर्मन, विधान मंडल सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।