Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

क्रिसमस पर कोलकाता के दर्शनीय स्थलों में उमड़ी सैलानियों की भारी भीड़

महानगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही भीड़ नजर आई। जादूघर, चिड़ियाघर, बिरला तारामंडल, इको पार्क और अन्य प्रसिद्ध स्थानों के आसपास लोगों की लंबी कतारें दिखीं। क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण स्थानीय के साथ-साथ आसपास के जिलों से आए पर्यटकों की संख्या भी काफी अधिक रही।

25 Dec 2025

क्रिसमस पर कोलकाता के दर्शनीय स्थलों में उमड़ी सैलानियों की भारी भीड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में सैलानी शहर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों की ओर उमड़ पड़े। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, महिलाएं और युवा, हर आयु वर्ग के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए घरों से निकले।

महानगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही भीड़ नजर आई। जादूघर, चिड़ियाघर, बिरला तारामंडल, इको पार्क और अन्य प्रसिद्ध स्थानों के आसपास लोगों की लंबी कतारें दिखीं। क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण स्थानीय के साथ-साथ आसपास के जिलों से आए पर्यटकों की संख्या भी काफी अधिक रही।

खासतौर पर भीड़ पार्क स्ट्रीट में देखने को मिली जो क्रिसमस उत्सव के लिए एक सप्ताह पहले से ही सज धज कर तैयार है। यहां सांता क्लाॅज, ईसा मसीह और ईसाई समुदाय से जुड़ी प्रतिकों की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं सजाई गई हैं और शानदार लाइटिंग हुई हैं। कोलकाता के बऊ बाजार के बो बैरक में भी इसी तरह से क्रिसमस उत्सव के लिए सज्जा हुई है और भारी भीड़ है।

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। 1500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों के साथ आए परिवारों में खास उत्साह देखा गया, वहीं युवा समूह और दोस्त भी शहर की रौनक का आनंद लेते नजर आए।

क्रिसमस के मौके पर कोलकाता की सड़कों और पार्कों में चहल-पहल बनी रही। त्योहार के इस दिन शहर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी खासा बढ़ावा मिला।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


क्रिसमस पर कोलकाता के दर्शनीय स्थलों में उमड़ी सैलानियों की
महानगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही भीड़ नजर आई। जादूघर, चिड़ियाघर, बिरला तारामंडल, इको पार्क और अन्य प्रसिद्ध स्थानों के आसपास लोगों की लंबी कतारें दि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News