Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

डबल रोल में धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल’ से सामने आए दो अवतार

खास बात यह है कि अक्षय ने इसी वीडियो के जरिए फिल्म की रिलीज टाइमलाइन का भी खुलासा कर दिया है।

25 Dec 2025

डबल रोल में धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल’ से सामने आए दो अवतार

क्रिसमस के खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। खास बात यह है कि अक्षय ने इसी वीडियो के जरिए फिल्म की रिलीज टाइमलाइन का भी खुलासा कर दिया है।

"कभी इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं रहा" : अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने यह वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "वेलकम टू द जंगल की पूरी टीम की ओर से आप सभी को क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं। यह फिल्म क्रिसमस 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हम में से कोई भी कभी इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं रहा। अब हम इस तोहफे को आपके सामने पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शूटिंग पूरी हो गई है दोस्तों। शाबाश टीम। इसे बनाने में शामिल हर शख्स की मेहनत काबिल-ए-तारीफ है।"

सितारों से सजी है 'वेलकम टू द जंगल'

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। अक्षय कुमार के साथ इस मल्टीस्टारर कॉमेडी में परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और लारा दत्ता भी फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाती दिखाई देंगी।

गौरतलब है कि अभिनेता संजय दत्त भी शुरुआत में इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे और उन्होंने करीब 15 दिन की शूटिंग भी की थी, लेकिन बाद में किसी कारणवश उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त

'वेलकम टू द जंगल', सुपरहिट 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने किया है और निर्देशन की कमान एक बार फिर अनीस बज्मी के हाथों में है। फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुई थी, जबकि दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' 2015 में दर्शकों के बीच आई थी। अब करीब एक दशक बाद अक्षय कुमार की वापसी के साथ यह सीरीज फिर से बड़े पर्दे पर हंसी का तूफान लाने को तैयार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डबल रोल में धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल’ से स
खास बात यह है कि अक्षय ने इसी वीडियो के जरिए फिल्म की रिलीज टाइमलाइन का भी खुलासा कर दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News