Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में घायल दो लोगों ने तोड़ा दम, अब तक नौ की मौत

यह हादसा टायर फटने से अनियंत्रित हुई तमिलनाडु राज्य एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के दो कारों से टकराने की वजह से हुई। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से दो और लोगों के दम तोड़ देने से मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।

25 Dec 2025

 तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में घायल दो लोगों ने तोड़ा दम, अब तक नौ की मौत

कदालूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात को हुए सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। यह हादसा टायर फटने से अनियंत्रित हुई तमिलनाडु राज्य एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के दो कारों से टकराने की वजह से हुई। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से दो और लोगों के दम तोड़ देने से मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों और उनके संबंधियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हर मृतक के परिवार को तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत निधि से देने का भी आदेश दिया है।

पुलिस के अनुसार, राहत और बचाव कार्य के दौरान सात लोग मौके पर ही मृत मिले। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार के लिए पेरम्बलूर सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया ।बाकी चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में कार सवार उद्यमी राजरत्नम (67), उनकी पत्नी राजेश्वरी (57), कारचालक जयकुमार (30) के रूप में हुई है। दूसरी कार के हताहत लोगों की भी पहचान हो गई है। उनमें तिरुची के तिरुवारंपथ कत्तूर के मोहम्मद फारूक (45), उनकी पत्नी रिबाना (33), उनकी बेटी ताज्बिर्का (10) और बेटा अब्दुल पाठा (सात) हैं। अस्पताल में दम तोड़ने वालों में पुडुकोत्तई के कालिप नगर के सिराजुद्दीन की पत्नी गुरजिस फातिमा (32) और उनका बेटा अजिज अहमद (तीन) हैं।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पिल्लई टनेरिन पंडाल के मोहम्मद कासिम, उनकी पत्नी अमीशा (52) और सिराजुद्दीन के पुत्र अक़्तुल अजीज (आठ) और अब्दुल अहमद (छह) का इलाज चल रहा। दुर्घटना में घायल मोहम्मद कासिम के बेटे सिराजुद्दीन को चेन्नई हवाई अड्डे से कनाडा जाना था। मोहम्मद फारूक और मोहम्मद कासिम का परिवार उन्हें छोड़ने के लिए कार से चेन्नई गया था। वह लोग सिराजुद्दीन को हवाई अड्डे पर छोड़कर कारसे घर लौट रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह बस तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही थी। कदालूर जिले के तिट्टुकुड़ी के उपतूरू इलाके में अचानक बस का टायर फट गया। इससे चालक का बस से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित बस बैरियर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में चली गई और चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रही दो कारों से टकरा गई। दोनों कारें बस के नीचे फंसकर चकनाचूर हो गईं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में घाय
यह हादसा टायर फटने से अनियंत्रित हुई तमिलनाडु राज्य एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के दो कारों से टकराने की वजह से हुई। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News