वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
न्यू अलीपुर, श्यामपुकुर और फूलबगान में भी अग्रिकांड की घटना
कोलकाता। क्रिसमस के दिन महानगर कोलकाता में भीषण अग्निकांड से अफरा-तफरी मच गई। गार्डनरीच थाना क्षेत्र के पहाड़पुर इलाके में गुरुवार शाम लगी विनाशकारी आग में कम से कम 50 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। बड़े दिन की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं और दर्जनों परिवारों के सिर से छत छिन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे झुग्गी बस्ती के पास जमा कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। वहां मौजूद ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया और तेजी से आसपास की झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण आग बेहद तेजी से फैली और देखते ही देखते करीब 50 झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाडिय़ां सबसे पहले मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, आग की तीव्रता और इलाके की संकरी गलियों के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात को देखते हुए बाद में और दमकल इंजन भी बुलाए गए। करीब लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन अब भी कुछ जगहों पर 'पॉकेट फायरÓ मौजूद होने की जानकारी है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि झुग्गियों के अलावा और कितना नुकसान हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने इस अग्निकांड के पीछे साजिश की आशंका भी जताई है। क्रिसमस की शाम अचानक बेघर हुए परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल है। आसपास के निवासी भी इस घटना से सहमे हुए हैं। प्रशासन की ओर से पीडि़त परिवारों को राहत पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इस भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर घनी आबादी वाली झुग्गी बस्तियों में अग्नि सुरक्षा और आपात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फूलबगान थाना इलाके के शिवकृष्ण दाव लेन स्थित इमारत के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गयी। घटना की सूचना पाकर पहुंची दमकल के दो इंजनों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं श्यामपुकुर थाना इलाके के आरजी कर रोड स्थित एक दुकान में आग लग गयी, जिस पर दमकल के एक इंजन ने कुछ ही देर में काबू पा लिया। वहीं न्यू अलीपुर थाना इलाके के साहापुर सावित्री बालिका विद्यालय में भी अग्रिकांड की घटना घटी, जिस पर दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया।