Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

करीना–पृथ्वीराज की 'दायरा' तैयार, 2026 में बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन फेज़ में पहुंच गई है और साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण जंगल्ली पिक्चर्स ने पेन स्टूडियोज़ के साथ मिलकर किया है।

26 Dec 2025

करीना–पृथ्वीराज की 'दायरा' तैयार, 2026 में बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर 'दायरा' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन फेज़ में पहुंच गई है और साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण जंगल्ली पिक्चर्स ने पेन स्टूडियोज़ के साथ मिलकर किया है।

'दायरा' सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि ऐसी कहानी है जो यह दिखाती है कि एक गलत कदम कैसे पूरे समाज में उथल-पुथल मचा सकता है। फिल्म आसान जवाब देने के बजाय दर्शकों के मन में कई ऐसे सवाल छोड़ती है, जो कहानी खत्म होने के बाद भी सोचने पर मजबूर करते हैं।

अपनी संवेदनशील कहानी कहने की शैली और धारदार नैरेटिव के लिए जानी जाने वाली मेघना गुलज़ार एक बार फिर ऐसी दुनिया रचती नज़र आएंगी, जो दिमाग पर गहरा असर डालती है। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की लेयर्ड और दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ फिल्म की मज़बूत एंसेंबल कास्ट इसे और प्रभावशाली बनाती है।

'तलवार' और 'राज़ी' जैसी सराही गई फिल्मों के बाद 'दायरा' मेघना गुलज़ार और जंगल्ली पिक्चर्स की तीसरी साझा पेशकश है। ऐसे में इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें पहले ही काफी बढ़ चुकी हैं। शूटिंग पूरी हो जाने के बाद अब सबकी निगाहें साल 2026 पर टिकी हैं, जब यह विचारों को झकझोर देने वाली कहानी सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


करीना–पृथ्वीराज की 'दायरा' तैयार, 2026 में बड़े पर्दे पर होग
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन फेज़ में पहुंच गई है और साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तै





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News