Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की 'धुरंधर'

अब इसकी नजर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'पठान' पर टिकी है, जिसका ऑलटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050.30 करोड़ रुपये है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले वीकेंड में 'धुरंधर' के लिए इस आंकड़े को पार करना मुश्किल नहीं माना जा रहा है।

26 Dec 2025

1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की 'धुरंधर'

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी जियो स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक पोस्ट के जरिए साझा की है। खास बात यह है कि क्रिसमस की छुट्टियों और एक साथ कई नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद दर्शकों का क्रेज 'धुरंधर' के लिए बरकरार रहा है।

1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'धुरंधर'

जियो स्टूडियोज द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है, "नियमों को फिर से लिखा जा रहा है।" पोस्ट के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 1006.7 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें से भारत में 789.18 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। पोस्टर में कमाई का पूरा ब्रेकअप भी दिखाया गया है।

'धुरंधर' ने रचे नए कीर्तिमानरणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इसने न सिर्फ 'कांतारा: चैप्टर 1' और 'छावा' की कमाई को पीछे छोड़ा है, बल्कि साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ताज भी अपने नाम कर लिया है। 'धुरंधर' अब बॉलीवुड की 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 9वीं फिल्म बन चुकी है। अब इसकी नजर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'पठान' पर टिकी है, जिसका ऑलटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050.30 करोड़ रुपये है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले वीकेंड में 'धुरंधर' के लिए इस आंकड़े को पार करना मुश्किल नहीं माना जा रहा है।

1000 करोड़ क्लब की टॉप फिल्मेंअब तक इस खास क्लब में शामिल फिल्मों की सूची में पहले स्थान पर 'दंगल' (2070 करोड़) है। इसके बाद 'पुष्पा 2' (1871 करोड़), 'आरआरआर' (1230 करोड़), 'केजीएफ: चैप्टर 2' (1215 करोड़) और 'जवान' (1160 करोड़) जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। ‘धुरंधर’ ने भी इस एलीट लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

तीसरे हफ्ते में भी नहीं थमी रफ्तार

ट्रेड एनालिस्ट ने 'धुरंधर' के तीसरे हफ्ते को अब तक का सबसे बड़ा तीसरा वीक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्रिसमस हॉलीडे के दौरान भी फिल्म का दबदबा कायम रहा। कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'धुरंधर' की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा और यह दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की 'धुरंधर'
अब इसकी नजर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'पठान' पर टिकी है, जिसका ऑलटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050.30 करोड़ रुपये है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले वीकेंड में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News